Sambit Patra Whatsapp Number Hacked: संबित पात्रा का WhatsApp हैक, लोगों से पैसे मांग रहा हैकर, भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर जनकारी देते हुए की अपील / Image: AI Generated
नई दिल्ली: Sambit Patra Whatsapp Number Hacked सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है ताकि आम जनता को नुकसान से बचाया जा सके। हाल में WhatsApp की ओर से शुरू किए गए नए फीचर को लेकर सरकार ने मेटा को नोटिस जारी जवाब मांगा था। इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुरी लोकसभा सांसद संबित पात्रा का मोबाइल हैक हो गया है और हैकर लोगों से पैसे की मांग कर रहा है। इस बात की जानकारी खुद सांसद पात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।
Sambit Patra Whatsapp Number Hacked संबित पात्रा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि ”मेरा WhatsApp नंबर हैक हो गया है। WhatsApp हैक होने के बाद मेरे नंबर से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं तथा विभिन्न माध्यमों से पैसों की मांग की जा रही है। कृपया ध्यान दें कि इस प्रकार के सभी संदेश पूर्णतः फर्जी एवं साइबर अपराध का हिस्सा हैं। उनका मुझसे कोई संबंध नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मैंने ओड़िशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। मामले में आवश्यक कानूनी एवं तकनीकी कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आगे लिखा है कि ”मेरा विनम्र अनुरोध है कि जब तक मेरा WhatsApp नंबर पुनः सुरक्षित (रिकवर) नहीं हो जाता, तब तक मेरे नंबर से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन संबंधी अनुरोध पर विश्वास न करें। कृपया किसी भी प्रकार की धनराशि न भेजें और यदि कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त हो, तो उसका उत्तर देने से भी बचें। धन्यवाद।🙏”
मेरा WhatsApp नंबर हैक हो गया है।
WhatsApp हैक होने के बाद मेरे नंबर से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं तथा विभिन्न माध्यमों से पैसों की मांग की जा रही है। कृपया ध्यान दें कि इस प्रकार के सभी संदेश पूर्णतः फर्जी एवं साइबर अपराध का हिस्सा हैं। उनका मुझसे कोई संबंध नहीं है।…
— Sambit Patra (@sambitswaraj) July 5, 2026
दूसरी ओर मेटा ने बताया गया है कि ‘यूजरनेम’ का उपयोग किसी और का रूप धारण करने या धोखाधड़ी के लिए न हो इसके लिए कंपनी कौन-कौन से कदम उठाएगी। यह ‘एफएक्यू’ ऐसे समय जारी किया गया है, जब केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर संभावित धोखाधड़ी और किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण करने (इम्पर्सनेशन) के जोखिमों पर चिंता जताई है। सरकार ने कहा है कि इन मुद्दों पर उसकी संतुष्टि होने और परामर्श प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस सेवा को लागू नहीं किया जाना चाहिए।
प्रश्न: क्या ‘यूजरनेम’ रखना अनिवार्य होगा?
उत्तर: नहीं, यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा।
प्रश्न: अगर मेरी पसंद का ‘यूजरनेम’ उपलब्ध नहीं है तो?
उत्तर: इसके कई कारण हो सकते हैं—
प्रश्न: यदि कोई मेरे जैसा ‘यूजरनेम’ बनाकर मेरा रूप धारण करे या धोखाधड़ी करे तो उसे कैसे रोका जाएगा?
उत्तर: अभी ‘यूजरनेम’ के माध्यम से संदेश भेजने की सुविधा शुरू नहीं हुई है। जब यह सुविधा शुरू होगी और कोई नया व्यक्ति आपको संदेश भेजेगा, तो व्हाट्सऐप उसके देश की जानकारी तथा पहली बार संपर्क करने संबंधी चेतावनी दिखाएगा। सार्वजनिक हस्तियों के प्रसिद्ध नाम और उनके विभिन्न रूप सत्यापित मालिकों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। साथ ही कंपनी ‘ब्लॉक’ और ‘रिपोर्ट’ के मामलों पर नजर रखकर धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
प्रश्न: यदि किसी को मेरा ‘यूजरनेम’ पता चल जाए या वह उसका अनुमान लगा ले, तो क्या वह मुझे संदेश भेज सकेगा?
उत्तर: जिस तरह व्हाट्सऐप पर किसी फोन नंबर को खोजा नहीं जा सकता, उसी तरह ‘यूजरनेम’ भी खोजा नहीं जा सकेगा। अनचाहे संपर्क से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ‘यूजरनेम की’ जोड़ें और ऐसा ‘यूजरनेम’ चुनें जो केवल व्हाट्सऐप के लिए विशिष्ट हो।
अनजान लोगों से संपर्क रोकने के लिए पहले से मौजूद सभी सुरक्षा उपाय भी लागू रहेंगे। इनमें नए प्रेषक के बारे में चेतावनी, उसका खाता नया है या नहीं, क्या आपके साझा समूह हैं, वह किस देश से है, जैसी जानकारी तथा उसे ‘ब्लॉक’ और ‘रिपोर्ट’ करने का विकल्प शामिल है।
प्रश्न: ‘यूजरनेम की’ क्या है?
उत्तर: यह अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है। यदि आप इसे सक्रिय करते हैं, तो किसी व्यक्ति को संपर्क करने के लिए आपका ‘यूजरनेम’ और ‘यूजरनेम की’ दोनों की जानकारी होनी चाहिए। आप किसी भी समय इस ‘की’ को बदल सकते हैं, जिससे पुराने विवरण के जरिये नया संपर्क संभव नहीं होगा।
प्रश्न: क्या मुझे अपने अन्य मेटा खातों को जोड़ना होगा?
उत्तर: यदि आप इंस्टाग्राम या फेसबुक वाला ही ‘यूजरनेम’ चाहते हैं, तो उन खातों को लिंक करना होगा। इससे प्रतिरूपण रोकने और वास्तविक मालिक की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। हालांकि बाद में आप चाहें तो इन खातों को अलग कर सकते हैं या व्हाट्सऐप के लिए अलग ‘यूजरनेम’ चुन सकते हैं।
प्रश्न: क्या मैं बाद में अपना ‘यूजरनेम’ बदल सकता हूं?
उत्तर: हां, यदि नया ‘यूजरनेम’ उपलब्ध होगा तो आप उसे बदल सकेंगे।
व्हाट्सऐप ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकप्रिय या चर्चित ‘यूजरनेम’ आरक्षित कराने के दावे गलत हैं। ऐसे नाम केवल वास्तविक खाताधारकों के लिए ही सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा कि उसने इस वर्ष बाद में ‘फीचर’ की औपचारिक शुरुआत से पहले ही ‘यूजरनेम’ आरक्षित करने की सुविधा इसलिए शुरू की है, क्योंकि लोगों की अपनी पसंद के ‘यूजरनेम’ को लेकर मजबूत रुचि हो सकती है। कंपनी इस ‘फीचर’ को पूरी तरह लागू करने से पहले उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर गौर कर रही है, ताकि इसे सही तरीके से पेश किया जा सके।