अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैन, 11 की मौत, 13 से अधिक घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैन, 11 की मौत, 13 से अधिक घायल

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैन, 11 की मौत, 13 से अधिक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 29, 2021 10:54 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में एक वैन के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है। ‘एआरवाई न्यूज’ की खबर के अनुसार घटना शनिवार सुबह हुई जब रावलपिंडी से चकोती सेक्टर की ओर जा रही यात्री वैन खाई में गिर गई।

Read More: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस, अब तक 16 की मौत, दवाओं की कमी से जूझ रहे अस्पताल

खबर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ”यात्री वैन के खाई में गिरने से तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वाहन किस तरह दुर्घटना का शिकार हुआ।”
 

खबर में कहा गया है कि सूचना मिलने पर बचाव टीमें और एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और शवों तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पीओके प्रशासन ने पुलिस को मामले की जांच करने और दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिये कहा है।

Read More: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 4 प्रतिशत बढ़ाया गया CPF, हर महीने 4800 रुपए तक का होगा फायदा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"