मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्य गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 16, 2025 / 09:50 AM IST,
    Updated On - April 16, 2025 / 09:50 AM IST

इंफाल, 16 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के थौबल, तेंगनौपाल और इंफाल पूर्व एवं इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित संगठन के अधिकतर सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। ये लोग कथित तौर पर जबरन वसूली के मामले में संलिप्त थे।

केसीपी (अपुनबा सिटी मेइती) के चार कार्यकर्ताओं को थौबल जिले के सालुंगफाम ममंग लीकाई से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, तीन कारतूस और तीन हथगोले बरामद किए गए।

पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के वेइथो चिरू से ‘सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

केसीपी (नोंगड्रेनखोम्बा) के एक सक्रिय सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय बलों ने सोमवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह कस्बे के निकट सीमा पिलर संख्या 81 के पास से ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ (यूएनएलएफ-के) के तीन कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया।

मणिपुर में मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोगों की जान चली गईं हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

भाषा योगेश शोभना

शोभना