अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4,604 हुयी

Ads

अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4,604 हुयी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 05:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 20 नवंबर (भाषा) अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नये मामले सामने आये जिसके बाद केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 4,604 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि 11 नये मामलों में से छह ने यात्रा की थी और पांच अन्य लोगों की जानकारी संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिली ।

उन्होंने बताया कि 20 लोग संक्रमणमुक्त हुये हैं और जिसके बाद यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,398 हो गयी है ।

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 145 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण के कारण अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है ।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश