Bengaluru Madrasa Viral Video: मदरसे में 11 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत.. CCTV में कैद हुई करतूत, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Bengaluru Madrasa Viral Video: मदरसे में 11 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत.. CCTV में कैद हुई करतूत, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Bengaluru Madrasa Viral Video: मदरसे में 11 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत.. CCTV में कैद हुई करतूत, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Bengaluru Madrasa Viral Video| Photo Credit: @sirajnoorani

Modified Date: February 21, 2025 / 01:11 pm IST
Published Date: February 21, 2025 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मदरसे में छात्राओं से मारपीट का CCTV आया सामने
  • मदरसे में 11 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा
  • मदरसे में बच्ची के बाल खींचे, थप्पड़ और लात मारी

Bengaluru Madrasa Viral Video: बेंगलुरु, कर्नाटक। बेंगलुरु के हेगड़े नगर में एक मदरसे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 वर्षीय मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा गया है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

Read More: GOVT Employees Retirement Age Increased: महाशिवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 5 साल बढ़ाई गई रिटायरमेंट की उम्र, प्रशासन जारी किया आदेश

यह घटना 16 फरवरी की बताई जा रही है। मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़िता की मां ने 21 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के मुताबिक, बच्ची जुलाई 2024 से मदरसे और उसके हॉस्टल में 5वीं कक्षा में पढ़ रही थी। पुलिस ने बताया कि, हॉस्टल इंचार्ज का बेटा मोहम्मद हसन अक्सर हॉस्टल आता-जाता रहता था। पुलिस ने बताया कि बच्ची को मदरसे के ऑफिस में बुलाया गया था। वहां हसन ने बच्ची के बाल खींचे, थप्पड़ और लात भी मारी। कथित तौर पर उसे चावल गिराने और हॉस्टल के दूसरे बच्चों के साथ खेलते समय झगड़ा करने की सजा दी गई।

Read More: Sex Racket Busted: होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल, ग्राहक बनकर पुलिस ने मारी एंट्री, आपत्तिजनक हालत देखकर बंद कर ली अपनी आखें 

शिकायत के बाद, कोठानूर पुलिस ने हसन के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJ Act) की धारा 75 (बच्चों के साथ क्रूरता की सजा) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (जानबूझकर चोट पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में