महाराष्ट्र में आज 117 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ें

महाराष्ट्र में आज 117 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ें

महाराष्ट्र में आज 117 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: April 15, 2020 9:58 am IST

महाराष्ट्र: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज से बढ़ रहा है, हालात को देखते हुए सरकार ने तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर भारत के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले राज्य महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या हर घंटे बढ़ते जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि आज महाराष्ट्र में फिर 117 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 66 मुंबई के और 44 पुणे से पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2801 हो गई है।

Read More: अस्पताल में जमाती की ज्यादती के खिलाफ FIR दर्ज, डॉक्टरों पर किया था हमला, सुपरवाइजर और गार्ड निलंबित

इससे पहले म​हाराष्ट्र में कल भी 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं, 350 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की भी पुष्टि हुई थी। सीएम उद्धव ठाकरे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। महाराष्ट्र संभवत सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहा है। मुंबई ने 22000 से अधिक नमूनों का टेस्ट किया है जिसमें से आज सुबह तक 2334 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 230 लोग-लगभग 10% लोग ठीक हो चुके हैं।

Read More: क्रिकेट फैंस को लगा झटका, IPL 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, BCCI ने की आधिकारिक घोषणा

हमारे पास 10 जिले हैं जिनमें शून्य कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। हम इसे बनाए रखेंगे और कोशिश करेंगे कि सभी जिले जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हों। मुंबई और पुणे हॉटस्पॉट्स हैं और हम इन स्थानों पर अपने टेस्ट सेंटर बढ़ा रहे हैं। अभी हमारा पूरा ध्यान कंटेनमेंट ज़ोन्स में टेस्टिंग और सैंप्लिंग बढ़ाने पर है। हम सभी क्षेत्रों से आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More: CM भूपेश बघेल ने जलाशयों से शीघ्र पानी छोड़ने के दिए निर्देश, तालाबों में कम हो रहा है जल स्तर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"