पुडुचेरी, 22 सितंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह 10 बजे तक कोविड-19 के 117 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,735 हो गई।
केंद्रशासित प्रदेश में नए मामलों में से पुडुचेरी से 73, कराइकल से 29, यानम से एक और माहे से 14 मामले सामने आए हैं। वहीं कराइकल क्षेत्र के दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,834 हो गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि यहां 945 मरीजों का उपचार चल रहा है। बीते 24 घंटे में 92 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल 1,22,956 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।
यहां संक्रमण दर 2.30 फीसदी और मृत्यु दर तथा स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.46 फीसदी और 97.79 फीसदी है। श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 9,32,694 खुराक दी गई हैं।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा