राजस्थान: युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत

Ads

राजस्थान: युवक पर गिरा बिजली का तार, मौत

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 12:36 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 12:36 AM IST

जयपुर, 24 जुलाई (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना लकड़वास गांव में हुई जब लहरी लाल (38) पास की दुकान से दूध लेने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, घर के सामने से गुजर रही बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन करंट लगने के डर से लाल को बचा नहीं पाए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पीड़ित के परिवार और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने झामर कोटड़ा-उदयपुर सड़क को जाम कर दिया और धरना देते हुए मुआवज़े और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाया।

भाषा पृथ्वी आशीष

आशीष