भगवान राम समेत हर चीज का व्यवसायीकरण कर रहे हैं आरएसएस और भाजपा : माकपा महासचिव

Ads

भगवान राम समेत हर चीज का व्यवसायीकरण कर रहे हैं आरएसएस और भाजपा : माकपा महासचिव

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 12:40 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 12:40 AM IST

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम.ए. बेबी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे संबद्ध संगठन हर चीज को कारोबार या वाणिज्यिक गतिविधि में बदल देते हैं, जिससे भ्रष्टाचार होता है।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में बेबी ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा ने भगवान राम का भी व्यवसायीकरण कर दिया है।

माकपा महासचिव ने दावा किया, “हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बनाया गया। इससे न केवल सांप्रदायिक विभाजन को बढ़ावा मिला, बल्कि हाल की घटनाओं से यह भी सामने आया है कि इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिला।”

वह मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए चढ़ावे और कीमती सामान में लाखों रुपयों के कथित गबन का ज़िक्र कर रहे थे।

बेबी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों और कॉजपा कार्यकर्ताओं का जो विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, वह असल में प्रवेश परीक्षा के आयोजन में हो रहे भ्रष्टाचार की वजह से है,“जिसे एक कारोबार बना दिया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा एवं संघ व उससे संबद्ध संगठन हर चीज को व्यापार बना देते हैं।”

भाषा प्रशांत आशीष

आशीष