तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,179 नए मामले, 16 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,179 नए मामले, 16 मरीजों की मौत

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,179  नए मामले, 16 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 19, 2021 11:01 pm IST

चेन्नई, 19 अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 1,179 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,89,463 हो गयी जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,928 पर पहुंच गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। चेन्नई में 156 और कोयम्बटूर में 127 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,407 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,39,209 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,326 है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में