ट्रांसपोर्टर के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टर के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार

ट्रांसपोर्टर के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार
Modified Date: July 18, 2024 / 04:35 pm IST
Published Date: July 18, 2024 4:35 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) उत्तरी दिल्ली में एक ट्रांसपोर्टर के कार्यालय से 3.5 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि पिछले हफ्ते यहां किशनगंज इलाके में कुछ लोग ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में घुस गए थे और बंदूक दिखाकर लूटपाट की थी।

उन्होंने कहा कि लूटपाट के सिलसिले में बृहस्पतिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जल्द ही (आरोपियों की) पहचान और लूटपाट के उनके तरीके का खुलासा करेंगे।’’

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में