राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2144 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2144 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 01:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

जयपुर, 13 नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 2044 तक पहुंच गया, जबकि 2144 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,21,471 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2044 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 392, जोधपुर में 200,अजमेर में 152, बीकानेर में 150, कोटा में 117, भरतपुर में 97, उदयपुर में 79 व पाली में 77 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,01,770 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2144 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,21,471 हो गयी जिनमें से 17,657 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 460, जोधपुर में 328,बीकानेर में 206, गंगानगर में 122, अलवर में 114, अजमेर में 90, कोटा में 88, पाली में 78, उदयपुर में 64 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार