राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2169 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2169 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2169 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 16, 2020 2:14 pm IST

जयपुर, 16 नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से कुल मरने वालों का आंकड़ा 2078 तक पहुंच गया, जबकि 2169 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,27,986 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2078 हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 398, जोधपुर में 205, अजमेर में 158, बीकानेर में 152, कोटा में 117, भरतपुर में 97, उदयपुर में 80 व पाली में 79 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,07,224 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के 2169 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,27,986 हो गयी जिनमें से 18,684 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में सबसे अधिक 538, जोधपुर में 412, बीकानेर में 182, कोटा में 153, अलवर में 145, पाली में 143, नागौर में 89, भरतपुर में 79 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी नीरज

नीरज


लेखक के बारे में