राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2178 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत, 2178 नये मामले

  •  
  • Publish Date - November 18, 2020 / 02:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

जयपुर, 18 नवंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 12 और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2101 तक पहुंच गया। वहीं 2178 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 2,32,358 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 और मौत हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 402, जोधपुर में 209,अजमेर में 160, बीकानेर में 153, कोटा में 119, भरतपुर में 97, पाली में 81,उदयपुर में 80 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,10,779 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 2178 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,32,358 हो गयी जिनमें से 19,478 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 468, जोधपुर में 302, अजमेर में 150, अलवर में 125, कोटा में 114, बीकानेर में 77, पाली में 76, उदयपुर में 75 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी

अविनाश

अविनाश

शीर्ष 5 समाचार