झारखंड में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 1,126 नये मामले

झारखंड में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 1,126 नये मामले

झारखंड में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत, 1,126 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 30, 2020 1:27 pm IST

रांची, 30 सितम्बर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 700 पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को संक्रमण के 1126 नये मामले सामने आये। राज्य में अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 82,543 हो गयी है।

राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों में से 70,024 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 11,819 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 700 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी है।

संक्रमण से आज हुई मौतों में से रांची में पांच, पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन और बोकारो में दो लोग की मौत हुई है।

भाषा इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में