दिल्ली में कोविड के 1,204 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड के 1,204 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - April 26, 2022 / 09:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,204 नए मामले सामने आए वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सकारात्मकता दर 4.64 प्रतिशत रही।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 1,011 मामले सामने आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि सकारात्मकता दर बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,77,091 और मृतकों की संख्या 26,169 है।

सोमवार को यहां कुल 25,963 कोविड परीक्षण किए गए। दिल्ली में रविवार को 1,083 मामले सामने आए थे और सकारात्मकता दर 4.48 प्रतिशत थी। शनिवार को यहां 1,094 मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 1,042 मामले दर्ज किए थे।

भाषा अविनाश उमा

उमा