अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 128 नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 128 नए मामले

  •  
  • Publish Date - September 30, 2021 / 11:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

ईटानगर, 30 सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,572 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए मामलों में से लोहित जिले में सर्वाधिक 44, तवांग में 35 और लोअर दिबांग वैली में 15 मामले सामने सामने आए। वेस्ट कामेंग में 89 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 276 हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 25 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,856 हो गई। राज्य में अभी 440 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.69 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 11,43,159 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 0.81 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 11,72,498 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका नेहा

नेहा