गुवाहाटी, 28 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि 13 घुसपैठियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इन अवैध प्रवासियों का पता राज्य में किस स्थान पर लगाया गया।
मुख्यमंत्री शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम के हितों की सुरक्षा के लिए हमारी ‘पहचान, नाम हटाना और निर्वासन’ व्यवस्था पर काम जारी है। 13 व्यक्तियों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की गई है।’
उन्होंने कहा कि असम सरकार राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले सभी तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।
हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा को बताया था कि पिछले 10 वर्षों में असम से करीब 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित या उनके देशों में वापस भेजा गया है। इनमें से 2,023 लोग बांग्लादेश के थे।
भाषा तान्या रंजन
रंजन