ईडी ने अवैध कोयला परिवहन मामले में धनबाद में छापे मारे

Ads

ईडी ने अवैध कोयला परिवहन मामले में धनबाद में छापे मारे

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:08 AM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:08 AM IST

रांची, 28 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध कोयला परिवहन से जुड़े धनशोधन और वसूली मामले की जांच के तहत मंगलवार को झारखंड के धनबाद में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी की रांची जोनल इकाई के अधिकारी करीब 25 से 28 ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत शुरू की गई है।

उन्होंने बताया, यह जांच अवैध कोयला खनन, कोयले के परिवहन पर अवैध वसूली और उससे जुड़े जबरन वसूली मामलों से संबंधित है। इन मामलों में स्थानीय पुलिस ने कई प्राथमिकी दर्ज की हैं।

भाषा शोभना रंजन

रंजन