विलुप्पुरम (तमिलनाडु), 28 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के विलुप्पुरम के पास अय्यायूर अगारम फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह कई वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक दोपहिया वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सामने से आ रही एक लग्जरी बस से जा टकराया। इसके तुरंत बाद पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।
इस टक्कर में विलुप्पुरम निवासी भूपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार जॉन अंबाझगन ने भी टक्कर के कारण लगी गंभीर चोटों के कारण तुरंत दम तोड़ दिया।
भाषा शोभना रंजन
रंजन