Thrissur Firecracker Factory Blast: पटाखा गोदाम हुआ ब्लास्ट, अब तक 13 लोगों की मौत, कई मजदूरों की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताया दुख

Ads

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 09:44 PM IST

Thrissur Firecracker Factory Blast/ Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • केरलम के त्रिशूर जिले पटाखा गोदाम ब्लास्ट के बाद आग लग गई।
  • इस हादसे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई।
  • पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

Thrissur Firecracker Factory Blast: नई दिल्ली: केरलम के त्रिशूर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा गोदाम ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस हादसे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा वडक्कनचेरी नगर पालिका के तहत मुंडाथिकोड गांव में हुआ है।

घायल मजदूरों का इलाज जारी

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। (Thrissur Firecracker Factory Blast) घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इनमें बदलाव हो सकता है। त्रिशूर में राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया

Thrissur Firecracker Factory Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और (Thrissur Firecracker Factory Blast) मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”

इन्हे भी पढ़ें:-