Thrissur Firecracker Factory Blast: पटाखा गोदाम हुआ ब्लास्ट, अब तक 13 लोगों की मौत, कई मजदूरों की हालत गंभीर, पीएम मोदी ने जताया दुख
Thrissur Firecracker Factory Blast/ Image Source : file
- केरलम के त्रिशूर जिले पटाखा गोदाम ब्लास्ट के बाद आग लग गई।
- इस हादसे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई।
- पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
Thrissur Firecracker Factory Blast: नई दिल्ली: केरलम के त्रिशूर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा गोदाम ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस हादसे अब तक 13 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा वडक्कनचेरी नगर पालिका के तहत मुंडाथिकोड गांव में हुआ है।
घायल मजदूरों का इलाज जारी
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। (Thrissur Firecracker Factory Blast) घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इनमें बदलाव हो सकता है। त्रिशूर में राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है।
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया
Thrissur Firecracker Factory Blast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और (Thrissur Firecracker Factory Blast) मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”
മരിച്ച ഓരോ വ്യക്തിയുടെയും കുടുംബത്തിന് പ്രധാനമന്ത്രിയുടെ ദേശീയ ദുരിതാശ്വാസ നിധിയിൽ (PMNRF) നിന്ന് 2 ലക്ഷം രൂപ ധനസഹായം നൽകുമെന്ന് പ്രധാനമന്ത്രി അറിയിച്ചു. പരിക്കേറ്റവർക്ക് 50,000 രൂപ വീതം നൽകും. https://t.co/ECIZMC8YEv
— PMO India (@PMOIndia) April 21, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- UP Crime News: नाबालिग युवती को बनाया हवस का शिकार, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस ने भाजपा नेता को किया गिरफ्तार
- Paresh Rawal on Sunil Grover : ‘वो टैलेंट का ज्वालामुखी है यार’… परेश रावल ने इस कॉमेडियन को बताया फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती, बयान से मचा हड़कंप
- Barwani Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, टैंकर और कार के बीच हुई थी टक्कर

Facebook


