Paresh Rawal on Sunil Grover : ‘वो टैलेंट का ज्वालामुखी है यार’… परेश रावल ने इस कॉमेडियन को बताया फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती, बयान से मचा हड़कंप

फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच परेश रावल ने सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में टीवी और डिजिटल कॉमेडी शोज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Paresh Rawal on Sunil Grover : ‘वो टैलेंट का ज्वालामुखी है यार’… परेश रावल ने इस कॉमेडियन को बताया फिल्मों के लिए बड़ी चुनौती, बयान से मचा हड़कंप

Paresh Rawal on Sunil Grover / Image Source : FILE / X

Modified Date: April 21, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: April 21, 2026 8:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परेश रावल ने सुनील ग्रोवर को बताया “टैलेंट का ज्वालामुखी”।
  • कॉमेडी फिल्मों के सामने टीवी और डिजिटल शोज की चुनौती।
  • ‘भूत बंगला’ ने 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Paresh Rawal on Sunil Grover दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सुनील को टैलेंट का ज्वालामुखी करार देते हुए कहा कि आज के दौर में फिल्मों को कपिल शर्मा शो जैसे डिजिटल और टीवी शोज से कड़ी टक्कर मिल रही है। परेश के मुताबिक, कॉमेडी लिखना और उसे बरकरार रखना बेहद मुश्किल काम है और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार इसे बखूबी कर रहे हैं।

कॉमेडी फिल्मों के लिए मुश्किल दौर

परेश रावल ने फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि टीवी शोज में 15 राइटर्स की टीम काम करती है, जबकि फिल्मों में प्रोड्यूसर्स के पास एक अच्छा राइटर रखने तक का बजट नहीं होता। उन्होंने साफ किया कि अगर फिल्मों को टिके रहना है, तो उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी और टीवी-डिजिटल की कॉमेडी से मुकाबला करना होगा।

Bhoot Bungla Box Office Collection ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अक्षय कुमार, तब्बू और परेश रावल स्टारर इस फिल्म ने महज 3 दिनों में दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘धुरंधर 2’ के क्रेज को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट 10 से बढ़ाकर 17 अप्रैल की गई थी, जो अब मेकर्स के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.