नोएडा में कोविड-19 के 132 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 132 नए मामले

नोएडा में कोविड-19 के 132 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: November 17, 2020 9:18 am IST

नोएडा, 17 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार सुबह तक कोविड-19 के 132 नये मरीज सामने आये हैं । जनपद में पिछले 24 घंटे के अंदर 115 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । कोरोना वायरस से अब तक कुल 73 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित 132 मरीज पाए गए हैं जिसके बाद जिले में अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 20,566 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 115 मरीज उपचार के दौरान ठीक हुये हैं । अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 19257 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

दोहरे ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1,236 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 73 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गयी है।

भाषा सं स्नेहा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में