गुजरात में कोविड-19 के 1325 नए मरीज, कुल मामले एक लाख के पार

Ads

गुजरात में कोविड-19 के 1325 नए मरीज, कुल मामले एक लाख के पार

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 03:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

अहमदाबाद, तीन सितंबर (भाषा) गुजरात में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1325 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कुल मामले एक लाख के पार चले गए।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले 1,00,375 हो गए हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि समूचे राज्य में संक्रमण के कारण 16 मरीजों की मौत हुई। गुजरात में मृतकों का आंकड़ा 3,064 हो गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,126 और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 81,180 हो गई है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश