बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,345 नये मामले सामने आये, 31 और लोगों की मौत

Ads

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,345 नये मामले सामने आये, 31 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 5, 2022 / 11:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

कोलकाता, पांच फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,345 नये मामले सामने आये। राज्य में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,05,037 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 31 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20,789 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 2,251 संक्रमित ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19,64,972 पर पहुंच गयी है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल 19,276 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा रंजन देवेंद्र

देवेंद्र