बुलंदशहर (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बुलंदशहर का दौरा कर राज्य के पूर्व मंत्री और शिकारपुर से विधायक रहे दिवंगत अनिल शर्मा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।
योगी ने शर्मा को पुष्पांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे शर्मा का दो सितंबर को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर के इलाज के दौरान 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
भाषा आनन्द गोला
गोला