दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रही

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रही

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 2.70 प्रतिशत रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: April 11, 2022 11:38 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,66,380 हो गई। राजधानी में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है और यह बढ़कर 2.70 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि मृतकों की संख्या अब भी 26,157 है। चार अप्रैल को संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत थी, जो सोमवार तक बढ़कर 2.70 फीसदी हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार कोविड-19 हालात पर नजर रखे हुए है और जहां तक नए स्वरूप के बारे में पता चलने की बात है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।

जैन ने कहा, ”दिल्ली में रोजाना 100-200 के बीच मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हम अस्पताल में भर्ती होने के मामलों पर नजर रख रहे हैं और वे कम हो रहे हैं। अभी संक्रमण दर पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।”

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में