राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,383 नये मामले दर्ज, एक की मौत

Ads

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,383 नये मामले दर्ज, एक की मौत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2022 / 09:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में 7.22 प्रतिशत दैनिक संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 1,383 नये मामले दर्ज किये गये और एक मरीज़ ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को किये गये 19,165 परीक्षणों में ये मामले सामने आये।

इन नये मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,24,532 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,239 पर पहुंच गयी।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश