भयानक सड़क हादसे में 14 बरातियों की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

भयानक सड़क हादसे में 14 बरातियों की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

भयानक सड़क हादसे में 14 बरातियों की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 20, 2020 5:30 am IST

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा मानिकपुर थाना के देशराज इनारा में देर रात बारात से लौट रही बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 14 बारातियों की मौत हो गई। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ड्राइवर को नींद में झपकी आने के कारण ये हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को लेकर दुख जताया है, उन्होंने अफसरों को घटनास्थल पर पहुंचने और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं, इसके साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिवार के लिए 2 लाख रुपये बतौर आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

ये भी पढ़े:रायपुर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक का मर्डर, जुए की रकम की वजह से हत्या किए जाने की आशंका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाराती नबाबगंज थाना इलाके के शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। हादसे का शिकार हुए 14 लोगों में 6 बच्चे भी हैं। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस-कटर से काटकर सभी 14 लोगों के शवों को बाहर निकाला लिया है। हादसा इतना भयानक था कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने में पुलिस टीम को तकरीबन दो घंटे का समय लग गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े: छठ महापर्व: कल सुबह उगते सूरज को दिया जाएगा अर्घ्य,…

जानकारी के मुताबिक हादसे में शिकार 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले हैं, जबकि बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। मानिकपुर इलाके में हुए सड़क हादसे में सभी 14 बाराती की मौत हो चुकी है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान बब्बू, दिनेश, पवन कुमार, दयाराम, अमन, रामसमुज, अंश, गौरव, नान भैया, सचिन, हिमांशु, मिथिलेश, अभिमन्यू, पारस नाथ यादव की मौत हो चुकी है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com