कूथाट्टुकुलम में दो स्कूल बसों की टक्कर में 14 घायल

कूथाट्टुकुलम में दो स्कूल बसों की टक्कर में 14 घायल

कूथाट्टुकुलम में दो स्कूल बसों की टक्कर में 14 घायल
Modified Date: October 16, 2025 / 06:23 pm IST
Published Date: October 16, 2025 6:23 pm IST

कोच्चि, 16 अक्टूबर (भाषा) कूथाट्टुकुलम में दो स्कूल बसों की टक्कर में कई छात्रों सहित लगभग 14 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना कोथोलीपीडिका में शाम लगभग 4 बजे हुई। पुलिस ने कहा कि सेंट फिलोमेना पब्लिक स्कूल व जूनियर कॉलेज, एलानजी, तथा सेंट कुरियाकोस पब्लिक स्कूल, नजीझूर (कडुथुरुथी) की बसें एक चौराहे पर टकरा गईं।

पुलिस के अनुसार, टक्कर उस समय हुई जब एक बस मुख्य सड़क पर प्रवेश कर रही थी और वह विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों बसों के चालकों और 12 छात्रों को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

बाकी छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अन्य बसों का इंतजाम किया गया। बाद में कूथाट्टुकुलम पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाया और इलाके में यातायात बहाल किया।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में