गुजरात में भारतीय वायुसेना के कर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
गुजरात में भारतीय वायुसेना के कर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
कच्छ, 16 जुलाई (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में नालिया वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक कर्मी ने खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है।
कोठारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मृतक की पहचान कॉर्पोरल भरतकुमार भारद्वाज (27) के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बुधवार शाम लगभग पांच बजे अपने सर्विस हथियार एके-47 असॉल्ट राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।’’
उन्होंने कहा कि यह घटना नालिया वायुसेना स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में हुई, जब ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने गोली चलने की आवाज सुनी और भारद्वाज को खून से लथपथ हालत में पाया।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और इस संबंध में जांच जारी है।
भाषा
देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


