राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 14 और मौत, 1897 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 14 और मौत, 1897 नये मामले सामने आए

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से 14 और मौत, 1897 नये मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 20, 2020 1:59 pm IST

जयपुर, 20 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 14 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 1774 तक पहुंच गया। वहीं 1897 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,77,123 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं।

जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 353, जोधपुर में 169, बीकानेर में 131, अजमेर में 129, कोटा में 113, भरतपुर में 90 व पाली में 73 मरीजों कीमौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,55,095 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

मंगलवार को संक्रमण के 1897 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,77,123 हो गयी जिनमें से 20,254 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 366, जोधपुर में 233, अलवर में 155, बीकानेर में 148, अजमेर में 121, उदयपुर में 102, सीकर में 101, गंगानगर में 99, नागौर में 90, कोटा में 74, भरतपुर में 70 मामले शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में