राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत, 2150 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत, 2150 नये मामले

  •  
  • Publish Date - October 3, 2020 / 01:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जयपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 14 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मृतकों का आंकड़ा 1,530 तक पहुंच गया जबकि 2,150 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,41,846 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मृतकों की संख्या अब बढ़कर 1,530 हो गयी। राजधानी जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 325, जोधपुर में 147, बीकानेर में 115, अजमेर में 108, कोटा में 103, भरतपुर में 81 और पाली में 65 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,19,241 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2,150 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,41,846 हो गयी जिनमें से 21,075 रोगी उपचाराधीन हैं। जयपुर में 424, जोधपुर में 347, अलवर में 169, बीकानेर में 171, भीलवाड़ा में 155, अजमेर में 60 नये मामले सामने आये हैं।

भाषा पृथ्वी मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र

शीर्ष 5 समाचार