राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत, रिकार्ड 2,173 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और लोगों की मौत, रिकार्ड 2,173 नये मामले

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 02:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

जयपुर, 30 सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को 15 और लोगों की मौत हो गई जबकि 2,173 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 1,35,292 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 15 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1486 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 321,जोधपुर में 144, बीकानेर में 112, अजमेर में 105, कोटा में 101, भरतपुर में 80, पाली में 62 मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,13,225 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 2,173 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,35,292 हो गयी जिनमें से 20,581 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर से 408, जोधपुर से 336, बीकानेर से 139, अलवर से 109, भीलवाड़ा से 107, उदयपुर से 101, अजमेर से 90, नागौर से 84 और कोटा से 63 शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा

शीर्ष 5 समाचार