गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं

Ads

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले, एक दिन में किसी की मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - September 4, 2021 / 09:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:49 PM IST

अहमदाबाद, चार सितंबर (भाषा) गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 8,25,476 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार शाम को यह जानकारी दी गई। एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है।

अब तक राज्य में महामारी से 10,082 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुजरात में अभी 148 मरीज उपचाराधीन हैं। दमन और दीव में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

भाषा यश माधव

माधव