बस पलटने से करीब 15 छात्रों की मौत! स्टडी टूर पर जा रही थीं दो बसें

Thambalnu Higher Secondary School Yaripok: जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

बस पलटने से करीब 15 छात्रों की मौत! स्टडी टूर पर जा रही थीं दो बसें
Modified Date: December 21, 2022 / 04:12 pm IST
Published Date: December 21, 2022 4:07 pm IST

Thambalnu Higher Secondary School Yaripok: मणिपुर। आज यानि बुधवार को पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। स्कूल बस पलटने से 15 छात्रों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में छात्र घायल बताए जा रहे है। जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

read more :  UJALA Scheme: 3 साल की गारंटी के साथ घर ले आए मात्र 10 रूपए का ये LED बल्ब, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ

​मिली जानकारी के अनुसार थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल यारिपोक के बच्चों को दो स्कूल बस में स्टडी टूर पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान लोंगसाई तुबुंग गांव के पास विष्णुपुर-खोपम रोड पर यह हादसा हुआ। हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more : RBI Inquiry : इस बैंक के न‍िवेशकों का हुआ बुरा हाल..! RBI जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com