Delhi Crime News: राजधानी में बीच बाजार नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में बीच बाजार में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

UP Breaking News/Image Credit: IBC24 File Photo
- दिल्ली में बीच बाजार नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या।
- आरोपी ने बीच बाजार में दिया वारदात को दिया अंजाम।
- आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
नई दिल्ली: Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहा है। यहां आए दिन चोरी, लूट, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी में बीच बाजार एक नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
दिन दहाड़े युवती की हत्या
Delhi Crime News: मिली जानकारी के अनुसारम, उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां बीच बाजार में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि जहांगीरपुरी निवासी लड़की एक दोस्त के साथ स्थानीय बाजार गई थी, तभी उसे गोली मार दी गई।
क्या है पूरा मामला
Delhi Crime News: पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना रात आठ बजकर 10 मिनट पर जहांगीरपुरी के डी ब्लॉक में डॉ. केके महाजन के क्लिनिक के सामने हुई। लड़की एक दोस्त के साथ थी, तभी आरोपी उसके पास पहुंचे।’’ शुरुआती जांच के अनुसार, जहांगीरपुरी निवासी आर्यन (20) अपने एक साथी के साथ बाजार पहुंचा और लड़की पर करीब से गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि आर्यन का उस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। लड़की को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 15-year-old minor shot dead in Delhi

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm