झारखंड के सिमडेगा में 155 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार

Ads

झारखंड के सिमडेगा में 155 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद, चार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 17, 2024 / 10:45 AM IST,
    Updated On - June 17, 2024 / 10:45 AM IST

सिमडेगा, 17 जून (भाषा) झारखंड के सिमडेगा जिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर, उनके पास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का 155 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) बरामद किया गया है।

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘उप-संभागीय पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और रविवार को सघन जांच अभियान के दौरान गांजा ले जा रहे वाहन को पकड़ लिया गया।’

भाषा

योगेश मनीषा

मनीषा