बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान गैस एजेंसी के गोदाम से 155 एलपीजी सिलेंडर जब्त

बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान गैस एजेंसी के गोदाम से 155 एलपीजी सिलेंडर जब्त

बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान गैस एजेंसी के गोदाम से 155  एलपीजी सिलेंडर जब्त
Modified Date: March 18, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: March 18, 2026 9:30 pm IST

बेंगलुरु, 18 मार्च (भाषा) बेंगलुरु पुलिस ने शहर में रसोई गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक गोदाम में रखे गए 155 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बेंगलुरु साउथ तालुक के खाद्य निरीक्षक की शिकायत के आधार पर तलघट्टापुरा थाने की सीमा के भीतर की गई छापेमारी के बाद मंगलवार को ये सिलेंडर जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में अधिकारी ने कहा है कि तलघट्टापुरा थाने के अंतर्गत जेपी नगर के ‘विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल लेआउट’ में स्थित गैस एजेंसी के मालिक ने बीपीसीएल (भारत गैस) के कई सिलेंडर को अवैध रूप से एक गोदाम में जमा कर रखा था।

इस संबंध में तलघट्टापुरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा और अवैध रूप से रखे गए 148 खाली गैस सिलेंडर और सात भरे हुए गैस सिलेंडर (प्रत्येक 19 किलोग्राम) जब्त किए।’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में