हिमाचल के नूरपुर में बस के पलटने से 16 यात्री घायल

Ads

हिमाचल के नूरपुर में बस के पलटने से 16 यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 08:26 PM IST

नूरपुर, 12 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में रविवार को एक निजी वोल्वो बस के पलट जाने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल में हुई जब जम्मू से देहरादून 57 यात्रियों को लेकर जा रही यह निजी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पास की सर्विस लेन पर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया। उन्हें इलाज के लिए इंदौरा के सिविल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा खारी नरेश

नरेश