जींद कैथल मार्ग पर एक वाहन पेड़ से टकराया, 16 यात्री घायल
जींद कैथल मार्ग पर एक वाहन पेड़ से टकराया, 16 यात्री घायल
जींद ,10 अप्रैल (भाषा) शाहपुर गांव के निकट जींद-कैथल मार्ग पर बुधवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गया, जिसके चलते नौ महिलाओं समेत 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, चालक की हालत गंभीर है जबकि अन्य लोगों का भी उपचार किया जा रहा है।
बालू गांव के निवासी बलवान नामक व्यक्ति के जीजा की 13वीं में शामिल होने के लिए टाटा मैजिक में सवार होकर हनुमान नगर जा रहे थे तभी शाहपुर गांव व कंडेला के बीच सड़क पर अचानक कोई पशु आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
भाषा सं राजकुमार जोहेब
जोहेब

Facebook


