राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मौत, 2180 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मौत, 2180 नये मामले

  •  
  • Publish Date - October 9, 2020 / 01:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

जयपुर, नौ अक्तूबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 16 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1621 तक पहुंच गया, वहीं 2,180 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 1,54,785 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16 और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1621 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 333, जोधपुर में 153, बीकानेर में 121, अजमेर में 115, कोटा में 106, भरतपुर में 84 व पाली में 70 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 1,31,766 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है।

इसके साथ ही शुक्रवार को संक्रमण के 2180 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,54,785 हो गयी जिनमें से 21,398 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 399, जोधपुर में 393, बीकानेर में 301, अजमेर में 113, अलवर—कोटा में 86—86, भीलवाड़ा में 85, गंगानगर में 80, नागौर—उदयपुर में 79—79 नये संक्रमित शामिल हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत

शीर्ष 5 समाचार