तेलंगाना में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत : राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी

Ads

तेलंगाना में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत : राजस्व मंत्री श्रीनिवास रेड्डी

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 03:46 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 03:46 PM IST

हैदराबाद, 23 मई (भाषा) तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है।

रेड्डी ने लू के कारण उत्पन्न स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की और बताया कि राज्य के सात जिलों में 16 लोगों की मौत हुई है।

मंत्री ने जिलाधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जयशंकर भूपलपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र