क्यूब हाईवेज ट्रस्ट मार्च तिमाही के लिए प्रति यूनिट 3.57 रुपये बांटेगा

Ads

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट मार्च तिमाही के लिए प्रति यूनिट 3.57 रुपये बांटेगा

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 04:28 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 3.57 रुपये प्रति यूनिट वितरण (डीपीयू) की घोषणा की है। ट्रस्ट का इस तिमाही के लिए कुल वितरण 480 करोड़ रुपये है।

सामान्य निवेशकों के लिए डीपीयू का मतलब है कि ट्रस्ट की प्रत्येक यूनिट पर उन्हें 3.57 रुपये मिलेंगे। यह राशि केवल लाभांश नहीं होती, बल्कि इसमें अलग-अलग स्रोतों से मिलने वाली आय शामिल होती है।

बयान के मुताबिक, मार्च तिमाही के वितरण में प्रति यूनिट 1.74 रुपये ब्याज, 0.27 रुपये लाभांश, 1.55 रुपये विशेष प्रयोजन इकाई (एसपीवी) ऋण की वापसी और 0.01 रुपये निवेश से आय शामिल है।

क्यूब हाईवेज ट्रस्ट देश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ मिलकर राजमार्गों के संचालन और प्रबंधन का काम करता है।

क्यूब इनविट के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी पंकज वसानी ने कहा कि वित्त वर्ष के दौरान ट्रस्ट की एकीकृत आय 26.23 प्रतिशत बढ़कर 4,359 करोड़ रुपये और एकीकृत कर-पूर्व आय 29.95 प्रतिशत बढ़कर 3,092 करोड़ रुपये हो गई।

उन्होंने कहा कि परिचालन से राजस्व 28.17 प्रतिशत बढ़कर 4,239 करोड़ रुपये रहा। ट्रस्ट की प्रबंधनाधीन कुल परिसंपत्तियां 36,842 करोड़ रुपये पर रहीं।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम