उदयपुर: तेंदुए के हमले में 16 साल की एक नाबालिग की मौत

उदयपुर: तेंदुए के हमले में 16 साल की एक नाबालिग की मौत

उदयपुर: तेंदुए के हमले में 16 साल की एक नाबालिग की मौत
Modified Date: September 19, 2024 / 04:25 pm IST
Published Date: September 19, 2024 4:25 pm IST

जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में 16 साल की एक नाबालिग को तेंदुए ने हमला कर मार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके अनुसार लड़की का शव जंगल में मिला है।

पुलिस ने बताया कि गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव में कमला (16) बुधवार दोपहर जंगल में बकरियां चराने गई थी और जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्य जंगल में उसे तलाशने लगे।

थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने कहा, ‘‘आज सुबह गांव वालों ने परिवार के सदस्यों के साथ जंगल में तलाश की तो लड़की का शव मिला। उसके चेहरे, पीठ और सीने पर तेंदुए ने हमला किया था।’’

उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में