अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले, तीन की मौत

Ads

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 07:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

अहमदाबाद, 16 सितंबर (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 34,237 हो गई।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,784 हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को 244 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद जिले में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 28,365 हो गई है।

भाषा स्नेहा सिम्मी

सिम्मी