लद्दाख में कोविड-19 के 165 नए मामले, एक मरीज की मौत

Ads

लद्दाख में कोविड-19 के 165 नए मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2021 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

लेह, एक जून (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के 165 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 18,662 हो गयी है। संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद, अब तक कुल 189 लोग दम तोड़ चुके हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ठीक होने के बाद 105 और लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 16,859 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

संक्रमण से करगिल में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। लेह में अब तक 136 और करगिल में 53 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह से 94 और करगिल से 11 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी।

लद्दाख में 1614 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से लेह जिले में 1395 और करगिल जिले में 219 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा