जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सड़क हादसे में 17 मजदूर घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सड़क हादसे में 17 मजदूर घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सड़क हादसे में 17 मजदूर घायल
Modified Date: June 7, 2023 / 12:50 pm IST
Published Date: June 7, 2023 12:50 pm IST

जम्मू, सात जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक ट्रक के एक मालवाहक वाहन से टकराने से एक गर्भवती महिला सहित 17 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब नौ बजे जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर बसवाई मोड़ के पास हुआ। हादसे में एक कंक्रीट ‘मिक्सर मशीन’ भी क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और वह मालवाहक वाहन से जा टकराया। मालवाहक वाहन में मजदूर सवार थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत ‘‘गंभीर’’ है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश


लेखक के बारे में