नोएडा में कोविड-19 के 17 नए मामले

Ads

नोएडा में कोविड-19 के 17 नए मामले

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 06:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नोएडा, चार जनवरी (भाषा) नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 17 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 25,032 हो गयी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक और 17 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 75 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी।

दोहरे ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में 337 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस से 90 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 24,605 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण के कुल 6,32,288 नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा सं सुरभि

सुरभि